इस घर में रहते हैं एक ही परिवार के 181 लोग

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 अक्टूबर 2017, 6:36 PM (IST)

आज के जमाने में जहां 4 फैमिली मेंबर के परिवार का खर्चा चलाना परिवार के मुखिया के लिए बेहद मुश्किल होता है,वहीं ये परिवार देखकर आप चौंक जाएंगे। मिजोरम के आइजॉल की तस्वीर है ये। यहां जिओना ऐसा शख्स है जो 181 बीवी-बच्चों वाले परिवार को पालता है। दअसल बख्तवांग गांव में बसे हुए इस परिवार के मुखिया जिओना की 39 बीवियां, 94 बच्चे, 14 बहुएं और 33 पोते-पोतियां हैं।
चार मंजिल के इस इमारत में 100 कमरे हैं जिसमें ये पूरी परिवार हंसी खुशी के साथ रहता है।

मुखिया जिओना की उम्र 67 साल ही है जो की पेशे से कारपेंटर हैं। उसने 17 साल की उम्र में पहली शादी की थी। परिवार में पूरी तरह से खुशमिजाजी का माहौल है।



ये छोटी अंगुली खोलती है कई राज

इनकी पहली पत्नी सबको काम सौंपती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी घर में रोजाना 30 चिकन, 60 किलो आलू और सौ किलो चावल पकते हैं।

इस पेड़ पर फल नहीं, लगते हैं पैसे!