बाड़मेर। शहर के बीएनसी चौराहे पर देर रात बेहोश मिली एक महिला ने बाड़मेर कोतवाली पुलिस की खासी मशक्कत करा दी। दरअसल पहले पुलिस को एक महिला के शव मिलने की जानकारी दी गई। इस पर एक बारगी माहौल गरमाने के साथ साथ हर किसी के हाथ पैर फूल गए। कोतवाली पुलिस की तरफ से आला अधिकारियों को बताया गया और अधिकारियों द्वारा कोतवाल को मौके पर पहुचने के निर्देश दिए गए। मौके पर कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर महिला जिन्दा नजर आई। हालांकि उसके हालत ठीक नही थी। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस महिला को राजकीय अस्पताल लेकर आई। यहां मौजूद डॉक्टर ने महिला को नशे में होना बताया। इस दौरान पुलिस अपने साथ में महिला कांस्टेबल लेकर नहीं आई थी। इस कारण पुलिस महिला से किसी तरह की जानकारी नहीं ले पाई। पुलिस ने जैसे-तैसे विनती करके महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात कोतवाल भंवरलाल शिरवी ने बताया कि महिला का शव मिलने की खबर थी लेकिन, नशे में धुत महिला मिली। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
आटो चालक को बैंक ने एक दिन में बनाया अरबपति