नोटबंदी:28दिन-564 नक्सलियों का सरेंडर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 नवम्बर 2016, 09:08 AM (IST)

नई दिल्ली। नोटबंदी के कारण नक्सलियों पर काफी प्रभाव पड रहा है। नोटबंदी और सुरक्षाबलों के दबाव के कारण पिछले 28 दिनों में करीब 564 नक्सलियों और उनके समर्थकों ने सरेंडर किया है। अब तक एक माह में नक्सलियों ने पहली बार इतनी बडी संख्या में सरेंडर किया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र छत्तीसगढ, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में नक्सलियों द्वारा किए गए सरेंडर पर नोटबंदी का असर भी माना जा रहा है।

साथ ही स्थानीय पुलिस और सीपीआरएफ ने भी नक्सलियों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की है। माना जा रहा है कि पुरानी बडी करंसी के चलन से बाहर हो जाने के बाद माओवादी हथियार, विस्फोटक, दवाएं और अपनी जरूरत का सामान आसानी से खरीद पाने में असमर्थ हो गए हैं।

पिछले 28 दिनों में 564 नक्सलियों और उनके समर्थकों द्वारा किए गए सरेंडर में से 469 ने 8 नवबंर यानी नोटबंदी के बाद सरेंडर किया। इनमें से 70 फीसदी सरेंडर अकेले ओडिशा के मलकानगिरी में हुए हैं।




माघ मेले में युद्ध जैसी तैयारी,पहले कभी ऐसा देखा है क्या, पढ़िए पूरी ख़बर

अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पहले नहीं देखा गया। अगर पिछले महीनों और सालों के दौरान के आंकड़ों को देखें तो इतने कम समय में इतना अधिक सरेंडर देखने को नहीं मिला। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2011 से लेकर इस साल 15 नवंबर तक 3,766 नक्सलियों ने सरेंडर किया। आंकडों के अनुसार वर्ष 2016 में 1399 नक्सलियों ने सरेंडर किया। यह आंकडा पिछले 6 वर्ष में सर्वाधिक है।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा