भागवत कथा के साथ होगा 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 28 नवम्बर 2016, 8:22 PM (IST)

श्रीगंगानगर। जिल में श्री राधा माधव धर्म प्रचार समिति की ओर से 7 दिसम्बर को 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से पहले सप्ताहभर तक गोपीराम गोयल बगीची में कथावाचक पं जयप्रकाश शास्त्री द्वारा श्रीमद्ध भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 30 को प्राचीन शिवालय से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गोपीराम गोयल बगीची में कलश यात्रा का समापन होगा। समिति के अध्यक्ष सीताराम शेरेवाला ने बताया कि सामूहिक विवाह का कार्यक्रम कथावाचक पण्डित जयप्रकाश शास्त्री के सानिध्य में करवाया जाएगा।


खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह