Strike: भूख हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 28 नवम्बर 2016, 4:29 PM (IST)

रोहतक। बस डिपो पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन ,हरियाणा सबंधित सर्व हरियाणा कर्मचारी महासंघ द्वारा रोडवेज के कर्मचारी सरकार द्वारा मांगे पूरी नहीं किये जाने के विरोध में चौबीस घण्टे के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए है। डिपो प्रधान धर्मबीर दांगी के नेतृत्व में रोहतक में कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के कोषाध्यक्ष दीपक बल्हारा ने बताया कि सरकार ने हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की मांगे मान ली थी मगर अभी तक उन्हें पूरा नहीं किया गया है। जिसके विरोध में सोमवार को हर जिला डिपो पर चौबीस घण्टे के लिए रोडवेज के कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए है।


खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह