विक्रमादित्य बने राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 28 नवम्बर 2016, 3:03 PM (IST)

नाहन (सिरमौर)। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह हिमाचल राज्य राइफल एसोसिएशन के प्रधान चुन लिए गए। एसोसिएशन के चुनाव रविवार को नाहन में हुए। इसमें उनके अतिरिक्त सुजात सिंह ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राणा विजय सिंह सलाहकार, राणा गुरवचन सिंह, राजेश परमार, राजीव सहगल व विक्रांत राणा उपाध्यक्ष, ईश्वर रोहाल महासचिव, मनीष गिरी संयुक्त सचिव और राजीव सूद कोषाध्यक्ष चुने गए।

इसी प्रकार विभूति सिंह, एसके गौतम, विक्रम रावत, वीरेंद्र वांश्टू और नितिन चौहान को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। यह कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगी।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह