रिकी ठाकुर और पुरुषोत्तम बने भाजुयमो सचिव

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 28 नवम्बर 2016, 1:19 PM (IST)

कुल्लू। भारतीय जनता युवा मोर्चा कुल्लू मंडल ने अपना कुनबा बढ़ाते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया है। लगघाटी की भल्याणी पंचायत के रिकी ठाकुर तथा पुरूषोतम ठाकुर को सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसी तर्ज पर लगघाटी के ही राज ठाकुर को उपाध्यक्ष तथा खोरीरोपा के रजत को सचिव बनाया गया है।

भाजयुमो कुल्लू मंडल के अध्यक्ष तारकेश्वर शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन तथा भाजयुमो के जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर से सलाह मशवरा कर कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

इसके अतिरिक्त जौली के वीरेंद्र सिंह, छोयल के बीजू ठाकुर, ब्रैहण के अजय ठाकुर,धमसेहड़ के विजय ठाकुर, मौहल के मोंटी सूद, सुरेश ठाकुर, मान सिंह, न्यूली के मनीष ठाकुर,जौली के वीर सिंह, कमल किशोर, जिया के जीत राम, डुगीलघ के किरन कुमार,बहादुर सिंह, लोअर ढालपुर के रजत, पिरडी के चुनी ठाकुर, देवी सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय