14 दिन में जमा हुए 2600 करोड़, देश में दूसरे नम्बर पर राजस्थान

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 28 नवम्बर 2016, 11:39 AM (IST)

जयपुर। देश में इन 14 दिनों में जनधन खातों में राशि जमा होने के मामले में राजस्थान 2600 करोड़ रुपए के साथ दूसरे नंबर पर है। 4300 करोड़ रुपए के साथ उत्तर प्रदेश पहले नम्बर पर है। नोटबंदी के बीच जनधन खातों में जमा हो रही राशि के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। देशभर में 9 नवंबर तक खोले गए 25.51 करोड़ खातों में 45 हजार 656 करोड़ रुपए जमा थे लेकिन, 23 नवंबर तक (खाते बढक़र 25.68 करोड़ हुए) इनमें 72 हजार 834 करोड़ रुपए जमा हो गए। यानी 14 दिन में 27 हजार करोड़ रुपए जमा हुए। खास बात यह है कि 9 नवंबर तक करीब 4 लाख खातों में एक भी रुपया नहीं था, अब इनमें भी राशि आ गई है। प्रदेश में भी ऐसे ही हालात हैं। यहां 9 नवंबर तक 1.88 करोड़ खातों में 3524 करोड़ रुपए जमा थे, जो 23 नवंबर तक (खाते बढक़र 1.89 लाख) इनमें 6104 करोड़ रुपए जमा हो गए। यानी इन 14 दिन में 2575 करोड़ रुपए आ गए। इसके अलावा 38 लाख 4 हजार खाते जीरो बैलेंस वाले थे। इनमें से 51 हजार में भी इस दौरान पैसा जमा हुआ। ऐसे में शून्य बैलेंस वाले खातों भी घटकर 37.53 लाख रह गए। जनधन खातों को लेकर वित्त मंत्रालय की ओर से नोटबंदी के बाद से 23 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में 9 नवंबर तक करीब 5.93 लाख खातों में एक भी पैसा जमा नहीं था। 23 नवंबर तक बैंक खातों की संख्या 25. 68 लाख हुई और जीरो बैलेंस वाले खातों की संख्या घटकर 5.89 लाख रह गई।

साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?