फिल्म निर्देशक प्रकाश झा अपनी राजनीति और विशेष मुद्दों पर बनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। प्रकाश झा का मानना है यहां अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। इसलिए अब इस देश में पूरी तरह से राजनीतिक फिल्म बनाना संभव नहीं है। पणजी में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के कार्यक्रम में प्रकाश झा ने कहा कि, आप हालात में बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकते। इसके पीछे ऐतिहासिक, पौराणिक और वास्तविक कारण हैं। मुझे लगता है कि भारतीय समाज हमेशा से सत्ता या सरकार से ज्यादा मजबूत और मुखर रहा है। उन्होंने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा, हम लोग ने कभी भी अपने राजा, राज्य या सरकार का उत्सव नहीं मनाया।
पुलिस को विद्या की ‘तलाश’, ले रही हैं तलाक!
यह हमारे खून में है। एक भारतीय के तौर पर हम तार्किक हैं। सवाल करते हैं।
आज आप प्रयास करते हैं और किसी का नाम लेते हैं, जो किसी समुदाय विशेष से
संबंध रखता है, तो वह लोग आपकी हत्या कर देंगे। प्रकाश आगे कहते हैं कि,
मैं हमेशा इसे झेलता हूं। पहले जब मेरी फिल्में रिलीज होती थीं, तो उसमें
इस तरह का समाज, राजनीतिक पार्टियां और अज्ञात लोगों का नाम होता था।
पुलिस को विद्या की ‘तलाश’, ले रही हैं तलाक!
सिनेमा के रूप में साहित्य, संस्कृति की चिंता होती थी। लेकिन यहां अब
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है।
गंगाजल, जय गंगाजल, सत्याग्रह,
आरक्षण, राजनीति, चक्रव्यूह, अपहरण आदि ऐसी फिल्में हैं जिसमें प्रकाश झा
ने समाज में चल रहे राजनीति को आइना दिखाने की कोशिश की है।
इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!