नाभा जेल कांड की न्यायिक जांच की मांग

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 27 नवम्बर 2016, 5:19 PM (IST)

पटियाला । नाभा जेल ब्रेक कांड में फरार हुए आतंकियों की वारदात के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है आज आम आदमी पार्टी के संयोजक संजय सिंह ने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। संजय सिंह पटियाला से विधान सभा उमीदवार डॉक्टर बलबीर सिंह के निवास पर चुनिंदा पत्रकारों से बात कर रहे थे । उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव 2 महीने बाद ही हैं ऐसे में इस तरह की वारदात होना पंजाब सरकार और सुखबीर बादल की कारगुजारी पर सवालिया निशान लगाते हैं। संजय सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल के बयान की निंदा करते हैं जिसमे बादल ने नाभा जेल वारदात के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया है।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर