आरटीआई क्लर्क को बीच चौराहे मारी गोली

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 27 नवम्बर 2016, 12:12 PM (IST)

इलाहाबाद : इलाहाबाद में आरटीआई कालेज की महिला क्लर्क को बीच चौराहे गोली मार दी गई । वारदात लोक सेवा आयोग चौराहे के हुई । दिनदहाड़े हुई इस वारदात से खलबली मच गई। गोली शाहीन के दाहिने हाथ में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुट्ठीगंज मालवीय नगर निवासी शाहीन (50)वर्ष आइटीआइ में क्लर्क हैं। सुबह वह दफ्तर जाने के लिए बस से लोक सेवा आयोग चौराहे पर उतरीं। सड़क पार करते समय म बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही शाहीन सड़क पर गिर पड़ीं । चौराहे पर खड़े ट्रैफिक सिपाही, होमगार्ड व राहगीरों ने शाहीन को अस्पताल में भर्ती कराया।
जियो के मुकाबले एयरटेल का अनलिमिटेड...

सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हमलावरों का पता नहीं चल सका। शाहीन को बाद में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है । आश्चर्य बात है कि इस चौराहे पर सीसीटीवी भी नहीं लगा है। शाहीन ने बताया कि पर हाथी पार्क के सामने पिछले साल भी हमला हुआ था। तब उनके चेहरे पर गोलियों के छर्रे लगे थे। शाहिन ने कर्नलगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें