भाजपा नेत्री डोली हांडा शिवसेना में शामिल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 नवम्बर 2016, 6:24 PM (IST)

जालंधर। भाजपा नेत्री डोली हांडा ने शनिवार को भाजपा से इस्तीफा देते हुए शिवसेना में शामिल होने की घोषणा कर दी। हांडा ने शिवसेना बाल ठाकरे की भवानी सेना की सदस्यता ले ली। पंजाब प्रभारी निशा ठाकुर और पंजाब सेक्रेटरी दिनेश कपूर ने डोली हांडा को संगठन की सदस्यता दिलाई और उन्हें जिला प्रभारी बनाते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर डोली हांडा ने पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने और बाला साहेब के विचारों से हर व्यक्ति को जानकारी देने का संकल्प लिया।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले