नोटबंदी के बीच कारों पर मिल रहा एक लाख तक का डिस्काउंट

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 नवम्बर 2016, 3:01 PM (IST)

अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए परफेक्ट टाइम है। अब आप कहेंगे कि साल के आखिर में कार खरीदेंगे तो रजिस्ट्रेशन नम्बर एक साल पीछे आएगा, जबकि एक महीने के बाद साल बदल जाएगा। यह बात सही है लेकिन अगर आप नई कार लेने जा रहे हैं तो आपकी जेब पर भार कम पड़ेगा। अगर पेमेंट की कोई चिंता नहीं है तब तो ठीक है लेकिन अगर आप इंस्टाॅलमेंट पर कार लेने जा रहे हैं तो यही समय है जिसमें आप 50 हजार से एक लाख रूपए तक बचा सकते हैं। इसके अलावा, डाउन पेमेंट भी आपको नहीं देना होगा।
Test Drive: केवल फाॅर्मल्टी नहीं, जरूरी है यह काम

अब आप कहेंगे कि डाउन पेमेंट नहीं देना होगा, लेकिन वह कैसे। इसका जवाब हम आपको दे देते हैं। यह तो आपको पता ही होगा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 500 व 1000 के नोट बंद कर दिए हैं। इससे आॅटो इंडस्ट्री को करारा झटका लगा है। कार बिक्री तो खास तौर पर प्रभावित हुई है माने कि बिक्री 50 प्रतिशत से ज्यादा घटी है और इस तरह की स्थिति लंबे समय तक बनी रह सकती है। ऐसे में नुकसान कवर करने के लिए कार कंपनियां बिना किसी डाउन पेमेंट के कार फायनेंस कर रही है। साथ ही बैंक 100 प्रतिशत का फाइनेंस कर रही है। प्रोसेसिंग फीस भी कई बैंकों ने काफी कम कर दी है। इसके अलावा, कंपनियां 50 हजार से लेकर एक लाख रूपए तक के कई डिस्काउंट की पेशकश भी कर रही है। अगर आप इस समय कार खरीद रहे हैं तो इस बेनेफिट का फायदा उठा सकते हैं।
देश की टॉप 6 Superbikes, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान


क्या मतलब है 100 प्रतिशत फाइनेंस का ...


आपको एक खास जानकारी भी दे ही देते हैं। पहली तो यह कि आपको कार के लिए डाउन पेमेंट नहीं देना है। दूसरा कि बैंक जो 100 प्रतिशत फाइनेंस कर रही है, वह केवल एक्सशोरूम प्राइस पर ही देय है। इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन, इंशोरेंस, रोड टैक्स और अन्य टैक्स उपभोक्ता को ही वहन करने होंगे। उदाहरण के लिए, अगर आपकी कार की एक्सशोरूम कीमत 4.80 लाख रूपए है, लेकिन आॅन रोड प्राइज 6 लाख रूपए है। ऐसे में बैंक आपको 4.80 लाख रूपए फाइनेंस करेगी। बाकी का बचा 1.20 लाख रूपए आपको देना होना, वह भी बिना किसी डाउन पेमेंट के।
आलिया को ऑडीQ-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी


डिस्काउंट आॅफर्स की है भरमार ...

इसके अलावा भी कार कंपनियां कई तरह के डिस्काउंट आॅफर्स आपको दे रही है। जैसे: कई कंपनियां बिना किसी शुल्क के एक साल का इंशोरेंस दे रही है या फिर एक्सेसरीज़ की पेशकश दे रही हैं। एक्सचैंज आॅफर्स में भी काफी सारे आॅफर मौजूद हैं। इसके अलावा, कई कंपनियां लोन की पहली किश्त 2 महीने बाद से शुरू करने का भी आॅफर दे रही हैं।
देश की ये टाॅप पाॅपुलर कारें, सेफ्टी में हैं फिसड्डी

आखिर क्यों हैं इतने आॅफर्स, कोई गड़बड़ तो नहीं ...

अगर यह सवाल आपका भी है तो ऐसा होना वाजिब है, लेकिन हम आपको बात दें कि ऐसी कोई बात नहीं है। असल में नोटबंदी से आॅटो इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। करैंसी प्राॅब्लम के चलते कार सेल 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरी है। इसके अलावा, शहरों में 20 से 25 प्रतिशत लोग कार खरीद या अतिरिक्त राशि नकद में देना पसंद करते हैं। अब जब ATM पर लम्बी-लम्बी लाइनें हैं और बैंक में कैश नहीं है, इसलिए कार कंपनियों ने यह तरीका अपनाया है।
भारत में सिर्फ एक शख्स के पास यह शानदार बाइक