क्रैक अब 2018 में, पटकथा तैयार करने से चूके नीरज, अक्षय व्यस्त

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016, 11:34 PM (IST)

अक्षय कुमार की आगामी वर्ष पांच फिल्में प्रदर्शन की राह देख रही थीं। हर ढाई माह के अंतराल में उनकी एक फिल्म आना तय थी, लेकिन अब वे सिर्फ चार फिल्मों—जॉली एल.एल.बी.-2, टॉयलेट-एक प्रेमकथा, नाम शबाना और रजनीकांत स्टारर 2.0 में नजर आएंगे। उनकी पांचवीं फिल्म ‘क्रैक’ जो अगस्त 15, 2015 को प्रदर्शित होने जा रही थी, एक वर्ष के लिए आगे बढा दी गई है। अब यह फिल्म 2018 में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म की शूटिंग को भी नौ महीने के लिए आगे बढा दिया गया है। अब इसकी शूटिंग 2017 अगस्त में शुरू होगी। 2018 में अक्षय कुमार की ‘क्रैक’ कब प्रदर्शित होगी, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।


सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल

कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार की क्रैक को आगे बढाने में अहम् भूमिका रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 ने निभाई है। अक्षय एक फिल्म की शूटिंग के लिए 50-55 दिन का समय देते हैं, लेकिन निर्देशक शंकर की 2.0 ऐसी फिल्म है जिसने अक्षय से सबसे ज्यादा समय लिया है। सिनेमा ट्रेड में कहा जा रहा है कि अक्षय ने जितना समय निर्देशक शंकर की इस फिल्म को दिया है, उतने में तो वे 3 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर देते हैं। अभी इस फिल्म की कुछ शूटिंग 2017 में होनी बाकी है जिसके लिए अक्षय को भी अपना समय देना है।


अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट!

ऐसे हालात में जहां अक्षय कुमार के पास अपनी फिल्म ‘क्रैक’ की शूटिंग शुरू करने के लिए वक्त नहीं है, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के निर्देशक लेखक नीरज पांडे भी क्रैक की पटकथा को पूरा नहीं कर पाए हैं। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि उनके निर्माण तले तीन फिल्मों —नाम शबाना, जो बेबी का प्रीक्वल है इसमें भी अक्षय कुमार की अहम् भूमिका है, टॉयलेट एक प्रेमकथा—इसमें अक्षय कुमार और भूमि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और तीसरी फिल्म ‘क्रैक’ जिसका वे निर्देशन करने वाले हैं—इन सभी फिल्मों के साथ वे क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुडे हैं, जिसके चलते वे अपनी फिल्म क्रैक की पटकथा को पूरा समय नहीं दे पाए।
बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!