अजमेर। नोटबंदी के बाद जहां शहरों में तो नकदी के संकट के हाल हैं ही। ग्रामीण इलाके भी इससे अछूते नहीं है। ऐसा ही हाल दिखा गगवाना के आसपास के 22 गांवों में। बताया जा रहा है कि यहां एक ही बैंक है और वो है यूनाईटेड बैंक। जिसमें करीब 25 हजार खाते हैं। लेकिन बैंक में रोजाना महज दो लाख रुपए ही आते हैं। अब रोजाना सैंकड़ों किसान पैसे बदलवाने तो आते हैं। लेकिन महज देा हजार के हिसाब मानें तो भी सौ किसानों से अधिक को पैसे नहीं मिल पाएंगे। जो इस फसल बोने वाले मौसम में ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। बैंक मैनेजर मनीष भट्ट ने कहा कि बैंक में करीब 25 हजार से अधिक खाते हैं। लेकिन यहां रोजाना नए और पुराने नोट मिलाकर महज दो लाख रुपए ही आते हैं। ऐसे में बैंक में नकदी लेने के लिए काफी मारामारी रहती है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें
अपने पैसे निकालने के लिए पिछले चार दिन से बैंक के चक्कर लगा रही 70 वर्षीय पेमा बाई को उस वक्त और दिक्कत हो गई। जब उसे दो हजार रुपए के बदलने दो हजार के सिक्के दे दिए गए। जिसके बाद वे उन्हें लेकर परेशान है। घर में पति की तबियत खराब है और दवा के लिए पैसे चाहिए। लेकिन अब इन सिक्कों को लेकर वे कहां जाएगी। ये उसे सता रहा है।
500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल