छात्र के परिजनों ने अतिथि अध्यापिका के पति से निकाली दुश्मनी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016, 4:52 PM (IST)

नूहं। जिले के गांव नांगल मुबारिकपुर में एक अतिथि अध्यापिका को बच्चे को डांटना इतना महंगा पड़ गया कि बच्चे के परिजनों ने अतिथि अध्यापिका के पति को लाठी डंडों से अधमरा कर अस्पताल पहुंचा दिया। नांगल मुबारिकपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत अतिथि अध्यापिका ने 21 नवम्बर को स्कूल में दो छात्रों के झगड़े को शांत कराते हुए पहली कक्षा के एक बच्चे देवेन्द्र को डांट दिया था। उसी रंजिश के चलते देवेन्द्र के परिजनों ने अतिथि अध्यापिका के पति पर जानलेवा हमला कर दिया। वही इस घटना से नाराज हरियाणा अध्यापक संघ के अध्यापकों ने इस घटना को बड़ी ही शर्मनाक घटना बताया है तथा दोषी बच्चे के परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर स्कूल पर ताला जड़ दिया।


500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल