रेवाड़ी। केबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को गुरुवार को उनके दादा राव मोहर सिंह की प्रतिमा पर ही माल्यार्पण करने से रोका गया। जिस पर राव नरबीर सिंह ने बिना किसी का नाम लिए रामपुरा हाउस पर निशाना साधा। गौरतलब है कि मोहर सिंह राव नरबीर सिंह के दादा थे जिंहोने 1945 में रेवाड़ी मे अहीर कॉलेज की स्थापना की थी। दक्षिण हरियाणा में शिक्षण संस्थान खोलने मे उनका अहम योगदान था और गुरुवार को उन्हीं की याद में रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम से पहले राव नरबीर सिंह अहीर कॉलेज में राव मोहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने गए थे लेकिन उन्हें माला नही डालने दी गई। किन लोगों ने राव नरबीर सिंह को अपने ही दादा और कॉलेज की स्थापना करने वाले राव मोहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण नहीं करने दिया इस पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि यह उनका घरेलू मामला है वह सुलझा लेंगे।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर