अजमेर। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए दो-दो हजार के चार सौ नोटों सहित 9 लाख 27 हजार रुपए पकड़े हैं। जीआरपी ने इस रकम के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में खास बात यह है कि अभी तक जीआरपी बंद हो चुकी करेंसी को जब्त करती रही है, लेकिन इस कार्रवाई में पुलिस ने दो-दो हजार रुपए के चार सौ नए नोट और 100 व 10-20 के नोटों के रूप में 9 लाख 27 हजार रुपए जब्त किए हैं। देश में जिन नोटों के लिए आम जनता रात में भी कतार में लगकर घंटों इंतजार कर रही है। वहीं नोट बड़ी संख्या में ट्रेन में ले जाए जा रहे थे।
50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...
जीआरपी ने बताया कि गिरफ्तारी आरोपी हिमाचल निवासी शंकर प्रसाद और प्रदीप
कुमार यह राशि बांद्रा-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में ले जा रहे थे। प्रारंभिक
पूछताछ में दोनों आरोपी पुलिस को लगातार गुमराह कर रहे हैं। आरोपियों
द्वारा कभी यह रकम हिमाचल के माधव विश्वविधालय की बताई जा रही है तो कभी इस
रकम को आबू रोड में किसी व्यक्ति की होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस
आरोपियों से पूछताछ व जांच में जुटी हुई है।
43की महिला,दिल आया19के लडके पर,अंजाम भयानक