कुसूम ने पास की लॉ विषय में नेट परीक्षा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 23 नवम्बर 2016, 8:20 PM (IST)

झज्जर। खातीवास गांव निवासी कुसूम यादव पत्नी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने अपने पहले ही प्रयास में लॉ विषय में नेट की परीक्षा पास कर ली है। साथ ही कुसूम ने एलएलएम में गोल्ड मैडल भी हासिल किया। विज्ञान विषय में स्नातक होने के बाद कुसुम यादव ने केन्द्रीय विद्यालय भाकली में अध्यापन कार्य किया। लेकिन मन में कुछ करने की चाह के साथ सरकारी नौकरी छोड़ अपने स्वर्गीय ससुर डॉ सुमेर सिंह के मार्गदर्शन में एलएलबी करने की ठानी। कुसुम यादव अपनी इस सफलता को अपने परिवार और सास कृष्णा देवी को समर्पित करते हुए कहा कि इन सभी के सहयोग से उसने ये उपलब्धि हासिल की है। कुसुम ने बताया कि उसका सपना था कि वह भारतीय न्याय व्यवस्था से जुड़कर देश की सेवा करें।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर