बठिंडा। स्टेट बैंक आफ पटियाला द्वारा सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों को 500-1000 के नोट बंद होने के कारण आ रही कठिनाई को देखते हुये नोट बदलने के लिये लगाया विशेष शिविर आज सातवें दिन भी जारी रहा। इसका उदघाटन बैंक के डीजएम एन के पालीवाल ने किया था।
आज डीजीएम ने बताया कि सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों को थोडा बहुत सामान खरीदने के लिये पुराने नोटों के कारण कठिनाई आ रही है इसलिये उन्होंने यह शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में लोगों को 2000 तक के पुराने नोट बदले जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज सातवें दिन तक 260 मरीजों या उनके साथ आये वारिसों का पहचान पत्र लेकर उनकी उंगली पर स्याही का निशान लगा कर नोट बदले गये। आज तक कुल 5 लाख 64 हजार के पुराने 500-1000 के नोट बदले जा चुके हैं। इनमें ब्लड बैंक में ब्लड लेने आये व्यक्तियों को भी 500 रूपये तक पुराने नोट बदलने की राशि शामिल है। सिविल सर्जन आर एस रंधावा ने इसे मरीजों के लिये बढिया कदम बताया।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें