बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि भारत की एकदिवसीय
क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की रिलीज के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की,
लेकिन वह कुछ पटकथाएं पढ़ रहे हैं। सुशांत ने मंगलवार को कहा कि वह कुछ
दिलचस्प पटकथाएं पढ़ रहे हैं और इससे लोगों को अवगत कराएंगे।
ऐश्वर्या की ये ख्वाहिश सलमान को कर देगी खुश
उन्होंने
ट्वीट किया, ‘‘मैंने हाल में सचमुच कुछ दिलचस्प पटकथाएं पढ़ी हैं, लेकिन
फिल्म ‘एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ की रिलीज के बाद मैंने कोई फिल्म
साइन नहीं की है।’’
क्या लिखा टीशर्ट पर कि विवादों में आ गई प्रियंका
सुशांत की अगली फिल्म ‘राब्ता’ रिलीज होने वाली
है, जिसमें वह कृति सैनन के साथ दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन
ने किया है, जबकि सह निर्माण विजन तथा टी-सीरिज ने किया है।
(आईएएनएस)
बेटी न्यासा के लिए क्या बोल गए अजय देवगन,सभी हैरान