भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नियुक्त

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 23 नवम्बर 2016, 4:48 PM (IST)

शिमला । भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ब्रिगेडियर पवन कुमार (सेवानिवृत) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा से विचार-विमर्श के पश्चात पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों व जिला संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी में कर्नल रणजीत सिंह (बैजनाथ), कर्नल देशराज (देहरा), कर्नल दुनी सिंह जम्वाल (सुन्दरनगर), कर्नल दौलत सिंह (शिमला), ऐयर कमांडर दीपक सूद, कै0 मदन लाल (चम्बा), कै0 स्वर्ण सिंह (नुरपूर), कै0 प्रेम चंद (जोगिन्द्रनगर), कै0 सुमन कुमार (शाहपुर), बलबीर सिंह (सरकाघाट) और गुरदास राम (पांवटा साहिब) को सदस्य बनाया गया है। ब्रिगेडियर पवन कुमार (सेवानिवृत) ने इसी तरह जिला संयोजकों की नियुक्ति की है जिसमें सुरेन्द्र कुमार को जिला चम्बा, कै0 ईश्वर सिंह को जिला कांगड़ा, कै0 केवल सिंह को जिला नुरपूर, कर्नल धर्मेज तनोत्रा को जिला पालमपुर, सुबेदार प्रेम सिंह को जिला मण्डी, कै0 चंद्रमणी को जिला सुन्दरनगर, रूप शर्मा को जिला कुल्लू, देवेन्द्र सिंह नेगी को जिला किन्नौर, कर्म सिंह को जिला लाहौल-स्पिति, कर्नल अशोक वर्मा को जिला हमीरपुर, कै0 सोम राज को जिला देहरा, कै0 साधुराम को जिला ऊना, कै0 जोगिन्द्र सिंह को जिला बिलासपुर, किशोर ठाकुर को जिला शिमला, कै0 दुनीचंद बेग्टा को जिला महासू, शिव लाल वर्मा को जिला सोलन तथा कै0 मोहिन्द्र सिंह को जिला सिरमौर का संयोजक नियुक्त किया गया है। सभी जिला संयोजक जिला स्तर पर 11 लोगों की टीम बनायेंगे और मण्डल अध्यक्षों से चर्चा के उपरांत मण्डल संयोजकों की भी नियुक्ति करेंगे।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें