लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ ने सभी
राजकीय चिकित्सालयों/ निजी नर्सिंग होम, अस्पताल, पैथालॉजी,
ब्लड
बैंको से अपील की है कि ज्वर (डेंगू/चिकुनगुनिया) से ग्रसित मरीजों का समुचित
उपचार सुनिश्चित करें तथा उनका किसी भी प्रकार का शोषण न किया जाए। शिकायत आने पर
सम्बंधित अस्पताल/व्यक्ति के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता से भी अपील की
है कि वे ज्वर (डेगू/चिकुनगुनिया) से पीड़ित मरीज़ों की निःशुल्क जांच एवं इलाज
राजकीय चिकित्सालयों में ही कराएं। इलाज में अगर किसी भी तरह की परेशानी होती है,
तो
वह इस न. 0522- 2622080 और मोबाइल नम्बर 07839700132 पर सम्पर्क कर अपनी परेशानी
बता सकते हैं, और शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर