कैथल। आज जो लोग प्रदेश में शांति की दुहाई दे रहे हैं। वहीं लोग अशांति फैलाने में सबसे आगे रहने वाले हैं। वे लोग आज प्रदेश में भाईचारा रैली निकाल रहे हैं। शांति मार्च निकाल रहे हैं। लेकिन अगर वे ही शांति से घर बैठ जाएं तो प्रदेश एकदम शांत और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। ये कहना है भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का। वे चंदाना गेट स्थित सैनी धर्मशाला में हुई जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
उन्होंने कहा कि कुछ लोग यूपी या अन्य स्थानों से आए और अब हरियाणा में अशांति फैलाने में पूरी ताकत लगा रखी है। लेकिन दादागिरी तभी तक चलती है। जब तक जनता खड़ी नहीं होती। ऐसे लोगों का बहुत बुरा हाल होता है। उन्होंने इस दौरान लोगों को कुरुक्षेत्र रैली में पहुंचने और अपने साथ करीब दस लोगों को साथ लेकर आने का भी आह्वान किया।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर