अजय के साथ काम करना आसान: प्रकाश झा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 22 नवम्बर 2016, 3:02 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के लिए निर्देशक प्रकाश झा का कहना है कि अजय के साथ काम करना आसान है। आपको बता दें कि अजय ने झा के साथ कई फिल्में बनाई है। जिसमे अपहरण, गंगाजल और राजनीति जैसी फिल्में हैं। काफी दिनों से एक साथ काम करने के बाद ​दोनों के बीच एक अच्छा तालमेल बन गया है। झा ने पणजी में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में दसवें एनएफडीसी फिल्म बाजार में कहा, हम दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल है। उनके काम करने की शैली के कारण उनके साथ काम करना आसान है। जीवन को लेकर उनकी समझ काफी अच्छी है। वह जिस तरह से काम करते हैं, वह दोनों के लिए उपयुक्त है।
उन्होंने कहा, मेरे लिए सब के साथ काम करना आसान होता है लेकिन कुछ चीजें हैं जो अजय के साथ बेहतर काम करती हैं।

सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!

जब झा से यह पूछा गया कि क्या अजय और झा साथ काम करने वाले हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, इस समय तो ऐसा कुछ नहीं है लेकिन जैसे ही मेरे पास अच्छी पटकथा या परियोजना होगी, हम इसके बारे में सोचेंगे।
सनी के हॉट सीन पर प्रोड्यूसर का चौंकाने वाला खुलासा

फिलहाल अजय शिवाय के बाद बादशाहो की शूटिंग शुरू कर दी है। अयज की शिवाय बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप