अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स पर नगर निगम सख्त, की कार्रवाई

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 22 नवम्बर 2016, 2:19 PM (IST)

कोटा। शहर में करीब एक सप्ताह से लगे अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स पर अब नगर निगम की सख्ती दिखाई दे रही है। निगम की राजस्व विभाग समिति के अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली ने आज शहर में लगे अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिराने का काम किया। जानकारी के मुताबिक अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स पिछले साल भी हटाए गए थे लेकिन, एक बार फिर ये होर्डिंग्स शहर में नजर आने लगे। वहीं विभाग की टीम ने एक सप्ताह पहले से ही शहर भर में घूमकर अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स पर नजर रखी। इसके बाद मंगलवार को सभी होर्डिंग्स को हटाया गया। बताया जा रहा है कि शहर में करीब 82 अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स लगे हंै। इनकी जानकारी नगर निगम में नहीं दी गई है। वहीं राजस्व विभाग के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि शहर में अगर कोई अवैध यूनी पोल होर्डिंग नजर आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


नोटबंदी पर मोदी ने जनता से मांगी दस सवालों पर राय


एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर