लंदन। जब सूर्योदय होता है तो दिन होता है और जब सूर्यास्त होता है तो रात
होती है। लेकिन एक जगह ऐसी भी जहां हर दिन तीन बार सूर्योदय और सूर्यास्त
होता है। वैज्ञाकिों ने पृथ्वी से 340 प्रकाशवर्ष दूर और बृहस्पति ग्रह के
द्रव्यमान से चार गुना ज्यादा वजनी एक नए ग्रह की खोज की है, जो तीन तारों
की परिक्रमा लगाता है। इस ग्रह पर हर दिन तीन बार सूर्योदय और सूर्यास्त
होता है। तारामंडल सेंटोरस से स्थिति और पृथ्वी से 340 प्रकाशवर्ष दूर
स्थित एचडी-131399बी ग्रह करीब काफी युवा है।
मरने के बाद दोबारा जिंदा होगी यह लडकी! जानिए कैसे
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके अध्ययन से पता
चला है कि इस ग्रह उम्र मात्र 1.6 करोड साल है। आपको बता दे कि पृथ्वी की
आयु 4.5 अरब साल है। यह काफी अहम है, क्योंकि हमें मालूम है कि प्रथम
निर्मित ग्रह अत्यधिक गर्म होते है। उन्हें शीतल होने में काफी लंबा समय
लगता है।
ये छोटी अंगुली खोलती है कई राज
यह भी एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि ग्रह का जितना अधिक
द्रव्यमान होगा, उसे शीतल होने में उतना ही ज्यादा समय लगेगा। यह तारा
प्रणाली पृथ्वी से 300 प्रकाशवर्ष दूर एक खुले तारों के समूह का भाग है,
जिसे हम एसोसिएशन करते है।
दुनिया का सबसे बडा परिवार: पति एक,39 पति्नयां...