महेन्द्रगढ़। शहीद भगतसिंह जनसेवा ग्रुप पाथेड़ा द्वारा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में छवि पुत्री कुलदीप यादव के तीसरे जन्मदिन के अवसर पर जन्मदिन एक सन्देश अभियान के तहत अपनेपन का एहसास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ग्राम सरपंच कृष्णा देवी थी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर ममता देवी ने की एवं विशिष्ठ अतिथि बीएमडी क्लब सीगड़ा के प्रमुख लक्की सीगड़ा थे।
गु्रप के पीआरओ कुलदीप यादव ने उपस्थित लोगों एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की घटती संख्या पर जागरूक होने की आवश्यकता हैं। केवल बेटी को जन्म देना ही पर्याप्त नहीं है। उसे शिक्षित बनाना भी हम सबका कर्तव्य है। हमें बेटियों को किसी भी क्षेत्र में कम नहीं आंकना चाहिए। कन्या भू्रण हत्या एक बहुत ही घिनौना अपराध हैं हम सभी को इस बुराई को जड़ से मिटाने का संकल्प लेना होगा। जिससे एक स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके।
विशिष्ठ अतिथि बीएमडी क्लब के प्रमुख लक्की सीगड़ा ने कहा कि हमें समय-समय पर बेटियों के जन्मदिन के अवसरों को भी महत्व देना चाहिए जिससे हमारी बेटियों को भी अपनेपन का भी एहसास हो। समाज में इस प्रकार के अभियानों के प्रति लोगों की चेतना को जगाने की आवश्यकता हैं ताकि आज की युवा पीढ़ी में एक नई ऊर्जा का संचार हो सकें।
इस अवसर पर बेटी की दादी लक्ष्मी देवी, माता सरिता, प्रीता,
नवदीप, बाला, शीला, कविता, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मनीषा, शकुन्तला देवी,
पुष्पलता, संतरा, प्रकाश, प्रवीण, विजयलता, शशी, शारदा, सुमन, बलबीर कौशिक,
दिनेश कौशिक, कोहली, सोनू, दीपक सहित ग्रुप के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
शिक्षा विभाग की योजनाओं से अवगत करवाया
गांव कोथल कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक
विद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में
शिक्षा विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रशिक्षिका मधुबाला ने शिक्षा के अधिकार, विद्यालय प्रबंधन
में एसएमसी सदस्यों की भागीदारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान
एवं मासिक टैस्ट आदि पर विस्तार से चर्चा की। विद्यालय के प्राचार्य नरेश
कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों से एसएमसी सदस्यों को
विद्यालय व शिक्षा विभाग की योजनाओं से अवगत करा सकते हैं। वहीं शिक्षा
विभाग की नई नई योजनाओं की जानकारी सभी को उपलब्ध हो जाती है। विभिन्न
विद्यालयों के अध्यापकों एवं एसएमसी सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखी वहीं
सुझावों से भी अवगत कराया। प्रशिक्षण शिविर में विजयपाल, सत्यवीर सिंह,
प्यारे लाल, राजबीर, मनीराम, राजकुमार, पवन, रेखा देवी, किरण, महेन्द्री व
सोनू आदि ने हिस्सा लिया।