फैन ने विवेक को कह दिया कुछ ऐसा, भडक़ गईं दिव्यंका

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 19 नवम्बर 2016, 4:24 PM (IST)

टीवी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी ने इसी साल अपने दोस्त विवेक दहिया से शादी रचाई थी। शादी के बाद से दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड कर रहे है। हाल ही में एक फैन ने विवेक के बारे में इंस्टाग्राम पर ऐसी टिप्पणी की, जिसे देखकर दिव्यंका का पारा सातवें आसमान पर चढ गया।
दरअसल हाल ही में विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर पर दिव्यंका के प्रिंस सैमुअल नामक एक फ्रेंड ने कमेंट कर दिया कि विवेक दहिया लालची हैं और उन्होंने केवल प्रसिद्धि पाने और पैसों के लिए दिव्यंका से शादी की है। उसने यह भी लिखा कि उन्हें दिव्यंका के लिए बहुत बुरा लगता है।
यह भी पढ़े : अंगूरी भाभी के खुलासे...सुन कर रह जाएंगे दंग
यह भी पढ़े : यह टीवी एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस!

इस कमेंट को देखकर दिव्यंका अपना आपा खो बैंठी। उन्होंने उस फैन को रिप्लाई करते हुए लिखा, चुप रहो...जब आप हमदोनों को अच्छी तरह से नहीं जानते हैं तो आपको कोई हक नहीं है कि आप हमारे बारे में कुछ बोलें। आपके पास कोई और काम नहीं है हमारा ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए। यह हमदोनों का फैसला है और हमें इस दुनियां से कोई लेना-देना नहीं है। आप कभी दोबारा मेरा नाम मत लेना।
यह भी पढ़े : खुल गया राज! आखिर क्यों बबिता जी के दीवाने हैं जेठालाल
यह भी पढ़े : अंगूरी भाभी के खुलासे...सुन कर रह जाएंगे दंग

हालांकि विवेक ने फैन के कमेंट और दिव्यंका के कमेंट को हटा दिया है। इस कमेंट के बाद प्रिंस ने फिर एक और कमेंट किया कि वे उन्हें तकलीफ नहीं देना चाहते थे, दोबारा कभी ऐसा नहीं करेंगे। बता दें कि दिव्यंका और विवेक इंस्टाग्राम पर समय-समय पर अपनी प्यार भरी तस्वीरें अपलोड करते रहते हैं।
यह भी पढ़े : सिंगल से अब मिंगल होना चाहती हैं यह टीवी एक्ट्रेस
यह भी पढ़े : अंगूरी भाभी के खुलासे...सुन कर रह जाएंगे दंग