हिसार। गांव दुर्जनपुर निवासी सुरेश की चाकुओं से गोदकर हत्या चार लोगों ने की थी जिनमें से तीन आरोपियों को पुलिस की सीआईए-वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी गांव धीरणवास निवासी रणधीर, अजीत और सन्नी उर्फ राजकुमार हैं। वहीं इस मामले का चौथा आरोपी गांव दहमन निवासी कुलदीप अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी रणधीर सुरेश का रिश्तेदार है और वह सुरेश को नहीं बल्कि सुरेश के भाई की बिजेन्द्र को मारने के लिए आया था।