अपने तीन दशक के सफर में यशराज फिल्म्स के साथ ‘फना’ और ‘धूम-3’ करने वाले आमिर खान एक बार फिर से उनकी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी जिज्ञासा है, जिसकी वजह हैं अमिताभ बच्चन। अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। यह पहला मौका है जब अमिताभ और आमिर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। लेकिन अब ऐसा लगता है दर्शकों को इन दोनों सितारों को एक साथ देखने से महरूम होना पडेगा। कहा जा रहा है कि फिल्म में नायिका को लेकर आमिर खान और आदित्य चोपडा में ठन गई है।
यह भी पढ़े : जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप
यह भी पढ़े : 14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल
ठग्स ऑफ हिंदोस्तां का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य उर्फ विक्टर करने जा रहे
हैं जो पहले भी आमिर खान को धूम-3 में निर्देशित कर चुके हैं। नायिका के
तौर पर आदित्य चोपडा की पसन्द वाणी कपूर हैं, जिन्हें उन्होंने स्वयं
‘बेफिक्रे’ में निर्देशित किया है, वहीं आमिर खान की पसन्द आलिया भट्ट हैं।
कहा जा रहा है कि इस विवाद ने बडा रूप ले लिया है, जिसके चलते आमिर खान
फिल्म से हाथ खींच सकते हैं। आदित्य चोपडा निर्मित यह फिल्म 2018 दीवाली के
मौके पर प्रदर्शित होने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब देखने की बात
यह है कि इन विवाद का अन्त कैसे होता है, क्या आमिर खान फिल्म छोड देंगे
या फिर आदित्य चोपडा इन दोनों नायिकाओं आलिया भट्ट और वाणी कपूर के स्थान
पर किसी तीसरी को ही आमिर खान के सामने लाएंगे।
यह भी पढ़े : लाइव परफॉर्मेंस:इंटीमेट हुए सितारे, शर्म से झुकी निगाहें
यह भी पढ़े : ब्रेकअप के बाद रणबीर इस अभिनेत्री को कर रहे डेट!