श्रीगंगानगर। नोटबंदी के बाद देशभर में जहां बैंको के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है, वहीं कस्बों में पैसे जमा करवाने वाले लोगों की संख्या कम होने लगी है। श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर कस्बे में बैंकों में रुपए बदलवाने व जमा करवाने वालों की भीड़ कम होती नजर आने लगी है। यहां की बैंकों में रुपए पर्याप्त होने की वजह से शुक्रवार को नोट बदलवाने वालों की भीड़ ज्यादा नहीं हुई। उधर एटीएम पर भी भीड़ नदारद थी। बैंक में बने काउंटरों पर कम से कम भीड़ हो, इसके लिए बैंक प्रबंधन ने लोगों को राहत देने के लिए कई काउंटर बनाए थे।
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!