नई दिल्ली। यूपी में गोंडा जिले के वजीरगंज इलाके में पांच साल की बच्ची से
अप्राकृतिक कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की मां
बैंक से पैसे निकालने गई थी। उसी दौरान पडोस के एक 13 साल के नाबालिग लडने
ने ये वारदात की।
पुलिस ने आरोपी लडके को कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह
भेज दिया है।
वारदात गुरूवार दोपहर की है। पुलिस शुक्रवार को बच्ची की मेडिकल जांच के
लिए उसे महिला अस्पताल लेकर आई। बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही
है। एसएचओ विनोद कुमार यादव के मुताबिक पीडित महिला अपने 15 साल के बेटे के
भरोसे बच्ची को घर पर छोडकर इलाहाबाद बैंक से खर्च के लिए पैसे निकालने गई
थी।
यह भी पढ़े : ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका
यह भी पढ़े : 43की महिला,दिल आया19के लडके पर,अंजाम भयानक
इसी बीच बच्ची का भाई उसे घर में छोड खेत में शौच के लिए गया था।
इसी दौरान पडोस के युवक ने बच्ची को घर में अकेला पाकर घिनौनी हरकत की।
इसके बाद आरोपी बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड फरार हो गया।
जब बच्ची का भाई घर पहुंचा तो बच्ची के शरीर से खून निकलता देख दंग रह गया।
एसएचओ ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी ल़डके पर धारा 377 और पॉक्सो
एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े : 50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...
यह भी पढ़े : 13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल