खुशहाली दिवस प्रोग्राम वैन रवाना

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016, 8:16 PM (IST)

पठानकोट। भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही लोकहित की योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचने के लिए खुशहाली दिवस प्रोग्राम शुरू किया हुआ है , जिसके अंतर्गत जिला के उपयुक्त अमित कुमार आईएएस अपने दफ्तर से इस प्रचार वैन को झंडी दे कर रवाना किया।
इस अवसर पर उनके साथ अशोक शर्मा सहायक कमिश्नर जनरल एवम अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। डिप्टी कमिश्नर ने पत्रकारों को बताया की खुशहाली दिवस के तहत गांवों में लोगों को सरकार की लोक भलाई स्कीमों जागरूक कर कर सफल बनाया जाएगा । इस प्रोग्राम से नुक्कड़ नाटक एवम अन्य साधनों द्वारा क्षेत्र वासिओं को अवगत करवाया जायेगा ताकि हल्का वासी इन स्कीमों का भरपूर लाभ ले सकें । उन्होंने बताया की यह पहलकदमी मिनिस्ट्री ऑफ ब्राडकास्टिं एंड इन्फर्मेशन द्वारा की गयी है और यह प्रचार वैन 45 दिन तक इस एरिया में रहेगी । लोगों को इससे जानकारी प्राप्त कर के अधिक से आदिक लाभ लेना चाहिए।

यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!