शहीदी दिवस पर कैंड़ल मार्च निकाला

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016, 6:23 PM (IST)

सरदूलगढ़(मानसा)। शहीद भगत सिंह नौजवान सभा सरदूलगढ द्वारा विद्यार्थी संगठनों के सहयोग से शहीद करतार सिंह सराभा के 101 वें शहीदी दिवस को समर्पित पुराना बाजार से शहीद भगत सिंह चौंक बस स्टैंड तक विशाल केंडल मार्च आयोजित किया गया। प्रांतीय समिति सदस्य मनदीप सिंह ने कहा कि आज शहीद करतार सिंह सराभा जैसे शहीद को याद करना ओर भी जरुरी हो गया है। क्योंकि आज पंजाब की जवानी अपनी जायज मांगो के लिए टावर, कभी पानी की टंकी विभिन्न स्थानों पर अपने रोजगार के लिए जान दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवा वर्ग के लिए नए आयाम देकर उन्हें नौकरी के नए अवसर प्रदान किए जाए। इस मौके परमवीर कुमार, मनप्रीत, मोनू, रवीन्द्र लोहगढ़, कपिल, बूटा ,दीपू, काकु व राजेश आदि नौजवान मौजूद थे।

पानी के मुद्दे पर पंजाब के किसान संघर्ष करने को तैयार




यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में

भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल द्वारा पंजाब के पानी और किसानी मसलों के बारे में सभी किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर सिंह लक्खोवाल द्वारा किसान पंचायतें करवाई जा रही हैं। इस बारे में किसान नेता निर्मल सिंह पहली किसान पंचायत शनिवार को मानसा नई अनाज मंडी मे हो रही है। पंजाब के पानी की एक भी बूंद पंजाब से बाहर नहीं जाने दी जाएगी। पंजाब के पास पहले ही दरिया के पानी की भारी कमी है और जिसके चलते पंजाब के किसान 15 लाख ट्यूबवेल से अपनी फसलों को पानी दे रहे है।

जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ता है और धरती निचला पानी दूषित होने से धरती भी बंजर सी हो गई है। इस कारण सुप्रीम कोर्ट का एसवाईएल पर जो फैसला लागू किया वह राज्य के लिए सही नहीं है। क्योंकि इसके साथ पंजाब बर्बाद हो जाएगा। हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान पहले ही पानी जबरन ले जा चुके है। एक अन्य संकल्प के द्वारा गेहूं के भाव में 100 रुपये में किया विस्तार किसानों के लिए मजाक है, यह रेट डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट मुताबिक 2250 रुपये देना चाहिए। जिससे किसानों की हो रही आत्म हत्याएं रुक सके। इस मौके मानसा ब्लाक के प्रधान किसान लाभ सिंह बरनाला भी हाजिर थे।

यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...