करगिल में पारा शून्य से 9.2 डिग्री नीचे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016, 5:31 PM (IST)

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के करगिल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। यह गुरूवार रात राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीनगर में रात का तापमान गुरूवार को दर्ज हुए तापमान के मुकाबले बेहतर रहा। मौसम विभाग अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में मौसम ठंडा और शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, करगिल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री नीचे दर्ज किया। यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। नजदीकी शहर लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, गुरूवार को यह शून्य से 2.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 0.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और माता वैष्णो देवी के स्थान कटरा में 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। बटोट में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, बनिहाल में 4.5 डिग्री और भदरवाह में 4.0 डिग्री दर्ज किया गया था। मौजूदा शीतलहर अगले 48 घंटे तक जारी रहने और इसके चलते रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। (आईएएनएस)
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...