केजरीवाल सहित आप के दो नेताओं खिलाफ आरोप तय

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016, 3:55 PM (IST)

अमृतसर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के मानहानि के मामले में शुक्रवार को अमृतसर की अदालत में एक अहम सुनवाई हुई। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं संजय सिंह और आशीष खेतान पर आरोप तय कर दिए गए हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के नेताओं आशीष खेतान और संजय सिंह ने उनके और उनके परिवार पर नशे बेचने, नशे के तस्करों का साथ देने के जो आरोप कई रैलियों में लगाए थे। उनके खिलाफ अमृतसर की अदालत में आपराधिक मानहानि का मुकदमा मजीठिया की और से दर्ज करवाया गया था। इसी मुकदमे की सुनवाई करते हुए अदालत ने अरविंद केजरीवाल आशीष खेतान और संजय सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई चार जनवरी को होगी। अदालत ने अरविंद केजरीवाल संजय सिंह और आशीष खेतान को इस मामले में नोटिस जारी कर दिए है।


यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर