साधारण सभा में हुआ हंगामा, कांग्रेस ने सुनाई खरी-खोटी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016, 2:41 PM (IST)

जोधपुर। नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। इस बीच कांग्रेस के पार्षदों ने बीजेपी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कांग्रेस ने कहा कि महापौर और सीओ दोनों को डेंगू हुआ, फिर भी इन्हें समझ नहीं आ रहा है कि शहर में साफ-सफाई की आवश्यकता है। नोकझोंक में विपक्षी पार्षद मेयर की टेबल से माइक तक छीनने को उतारू हो गए। बीजेपी शासित नगर निगम में ऐसे हंगामे पहले भी हुए हैं लेकिन, अब कांग्रेस भाजपा की उदासीनता को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रही है। खास बात यह है कि गहलोत सरकार के बाद यहां नगर निगम में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला लेकिन, राज्य सरकार ने यहां विकास कार्यों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अब कांग्रेस के तेवर आक्रामक हो गए हैं।

यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर



यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर