विधायक ने किया छात्रावास का भूमि पूजन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016, 1:58 PM (IST)

बाड़मेर। चौहटन में बाड़मेर विधायक ने छात्रावास के भूमि पूजन समारोह में शिरकत की। जानकारी के मुताबित महावीर छात्रावास एवं शिक्षण संस्थान चौहटन का भूमि पूजन कार्यक्रम बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के मुख्य आतिथ्य, नाकोड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता अमृतलाल जैन, सभापति लूणकरण बोथरा, शिक्षाविद् बंशीधर तातेड़, वरिष्ठ अधिवक्ता जेठमल जैन, मोहनलाल डोसी, आसुलाल जैन, द्वारकादास डोसी के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन हुआ। जैन समाज चौहटन द्वारा यहां पर 5 बीघा जमीन पर छात्रावास, शिक्षण संस्थान, भोजनशाला इत्यादि कई भव्य शैक्षणिक प्रकल्प तैयार करने की योजना है।

यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर