यहां 50 लाख से भी ज्यादा शव दफन है

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 अक्टूबर 2017, 2:50 PM (IST)

जैसा कि आप जानते है कि इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों को कब्रिस्तान में दफन किया जाता है। करीब-करीब दुनिया के हर देश में आपको कब्रिस्तान जरूर देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान की कहानी। दरअसल इस कब्रिस्तान में मौजूदा समय में 50 लाख से भी ज्यादा शव दफन है।

इराक के नजफ शहर में स्थित इस कब्रिस्तान को पीस वैली के नाम से भी जाना जाता है। इराक हमेशा से ही आतंकियों का केंद्र रहा है,यहां पर इतने ज्यादा आतंकी हमले होते हैं कि हर रोज लगभग 200 से ज्यादा मुर्दों को यहां दफनाया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक इस कब्रिस्तान में अभी तक 50 लाख शिया मुस्लिमों के शव दफनाए जा चुके हैं। खास बात ये है कि ये कब्रिस्तान केवल इराक के लोगों के लिए नहीं है।

ये कब्रिस्तान इतना फेमस और विशालकाय हो गया है कि हर साल लाखों लोग सिर्फ इस कब्रिस्तान को ही देखने आते हैं।आइएसआइएस का आतंक बढऩे के बाद यहां रोज होने वाली मौतों की संख्या दोगुनी हो गई है।




यह भी पढ़े : इस महिला का पीछा कर रहे हैं सांप,पढें पूरी कहानी
यह भी पढ़े : ऐसा करने से अगले जन्म में मिलता है भरा-पूरा परिवार

इस कब्रिस्तान में मकबरा भी बना हुआ है। दुनियाभर के शिया अपनों को दफनाने के लिए यही जगह पसंद करते हैं।
यह भी पढ़े : ऐसा करने से अगले जन्म में मिलता है भरा-पूरा परिवार
यह भी पढ़े : यह है दुनिया में सबसे ज्यादा मोटी महिला