राजसमन्द। आमेट में संचालित एसबीबीजे, आईसीआईसीआई, बीओबी, मरुधरा व अरबन बैंको व डाकघर के बाहर शुक्रवार सुबह 5 बजे से ही नोट बदलवाने के लिए लोगों की लम्बी कतार लग गई हैं। गुरुवार को कई लोगों को नम्बर नहीं आने से निराश होकर वापस लौटना पड़ा था। बैंकों के बाहर कतार में ज्यादातर मजदूर व मध्यम वर्ग से जुड़े लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही हे जो दिहाड़ी मजदूर हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों की एवज में खड़े होकर दिन की मजदूरी के हिसाब से रुपए की अदला-बदली करने में लगे हंै। कस्बे में छगनलाल बुनकर, गणपत साहू, हीरालाल गमेती, पारसमल जाट आदि ने बताया तथा आरोप लगाया कि बैंकों में अधिकारी व कर्मचारी अपने चहेतों को किसी भ्ज्ञी तरह बैंक में बुला कर रुपए की अदला-बदली कर रहे हैं। जिससे अनेक लोगों के तीन-चार दिन से बाहर लाइन में खड़े होने के बावजूद उनका नम्बर नहीं आ पा रहा है। ग्राम राछेटी खेड़ा निवासी शंकरलाल गुर्जर ने बताया कि वह रुपए जमा कराने के लिए पिछले तीन दिनों से बीओबी के बाहर लाइन में खड़ा है। इसके बावजूद उसका नम्बर नहीं आ पा रहा है। गुरुवार को बैंक के पास ही खड़ी उसकी बाइक को भी अज्ञात चोर ले गए।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर