अर्नव मिश्रा, नई दिल्ली। मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री
व पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले का
अपने अंदाज़ में स्वागत किया है । जनरल वीके सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में
नोटबंदी को भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जंग बताया है । हमेशा सुर्खियों में रहने वाले
जनरल वीके सिंह ने कहा है कि इससे पहले भारत बैंकों के नोट के कागज़ स्वीडन,
जर्मनी,
फ्रांस
और नीदरलैंड से आयात करता था । लेकिन अब 2000 रूपये के नए नोट भारत में बनाए जा
रहे हैं ।
अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले विदेश राज्य
मंत्री जनरल वीके सिंह बहुत पहले से ही भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ते आए हैं
। राजनीति में आने से पहले वीकेसिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हज़ारे के साथ
दिखाई पड़ते थे ।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
ज़ाहिर तौर पर विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके
सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट के ज़रिए नोटबंदी और नए नोट पर मचे बवाल पर स्वदेशी का
तड़का लगा दिया है । वीकेसिंह के इस बयान शायद ही विरोधी उनका विरोध कर सकें,
क्योंकि
जनरल ने जो तर्क दिए हैं, वो देशभक्ति से ओतप्रोत हैं ।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर