विष्णु महायज्ञ का शुभांरभ

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 17 नवम्बर 2016, 11:17 PM (IST)

मानसा। संत शिरोमणि बाबा बंसी वाले सेवा समिति मानसा द्वारा आयोजित करवाए जा रहे श्री कोटि विष्णु महायज्ञ का वीरवार को शुभारंभ किया गया। इस दौरान बुलंद शहर से पहुंचे आचार्य ग्रीसदेव ने विधि पूर्वक पूजन करवाया। मुख्य मेहमान के रुप में पहुंचे मुनीश ठेकेदार, केवल कृष्ण, राजेश ठेकेदार व शहर के 101 दंपतियों की ओर से विधि पूर्वक पूजन करवाया गया।

यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

समिति अध्यक्ष काहन चंद जिंदल व बिंदरपाल गर्ग ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे तक पूजा होगी। विष्णु महापुराण कथा हर रोज दोपहर 2 से 5 तक होगी तथा 24 घंटे अटूट भंडारा वितरण होगा। वीरवार को श्री नैना देवी पैदल यात्रा संघ द्वारा लंगर वितरित किया। इस मौके धर्मपाल, हेम राज, सतपाल सिंगला, विजय जिंदल व चिमनलाल जिंदल भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर