नागौर। अड़कसर गांव स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में गुरुवार से नौ दिवसीय 108 कुंडात्मक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर में कई कार्यक्रमों के साथ रासलीला और रामलीला का भी आयोजन होगा। हवन में रोजाना 135 पंडितों के सानिध्य में साढ़े चार सौ यजमानों की ओर से हवन में आहूति दी जाएगी। साथ ही सैंकड़ों श्रद्धालुओं की ओर से भजन कीर्तन भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान वन मंत्री राजकुमार रिणवां भी शिरकत कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में होने वाले समारोह के दौरान बाहर से आने वाले भक्तों को लेकर समारोह के दौरान भोजन के साथ अन्य सभी सुविधाओं का भी बंदोबस्त किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर
यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम