कोटा। स्टेशन रोड स्थित एक बैंक में गुरुवार को चेक जमा कराने को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि मौके पर दूसरे लोगों ने भी हंगामा शुरू कर दिया और एक व्यक्ति ने बैंक के कांच को ही तोड़ दिया। जिसमें बैंक गार्ड्स के भी चोटें आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने एक युवक मनीष को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल गार्ड्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग
बताया जा रहा है कि मनीष स्टेशन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में चेक जमा करने के लिए आया था। लेकिन बैंक के बाहर लम्बी लाइन की वजह से गार्ड ने उसे अन्दर नहीं जाने दिया। जिसके बाद मनीष भड़क गया और उसने गेट पर धक्का दे दिया। इस दौरान गेट का कांच टूट गया और वहां खड़े दो गार्ड्स घायल हो गए।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग