दीपि​का के साथ अगली एक्शन फिल्म करना चाहेंगी सोनाक्षी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 17 नवम्बर 2016, 3:21 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फोर्स 2 के प्रमोशन में बिजी चल रही है। हाल ही में खबर आई है कि सोनाक्षी बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ एक एक्शन फिल्म करने की इच्छा जताई है। आपको बता दें कि दीपिका की एक्शन हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स: द रिटर्न आॅफ जेंडर केज में नजर आएंगी। जिसमे उन्होंने कई एक्शन सीन किए है। सोनाक्षी जॉन अब्राहम के साथ फोर्स 2 में एक्शन और स्टंट सीन करते हुए नजर आएंगी। इन दिनों सोनाक्षी और जॉन फोर्स 2 की प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं।
फोर्स 2 के प्रमोशन के लिए पहुंची सोनाक्षी से एक इवेंट के दौरान जब पूछा गया कि वह बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस के साथ अगली एक्शन फिल्म करना चाहेंगी?

यह भी पढ़े : बेटी न्यासा के लिए क्या बोल गए अजय देवगन,सभी हैरान
यह भी पढ़े : अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत

इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है दीपिका पादुकोण। फिल्म चांदनी चौक टू चाइन के एक सीक्वेंस में दीपिका कुंग फू करते हुए नजर आई थी। एक्शन सीन के दौरान दीपिका बेहद अच्छी लगी थी। इसलिए मैं उनके साथ एक्शन फिल्म करना चाहूंगी।

यह भी पढ़े : तो इस कारण रेखा ने दुनिया से छुपाया अपना सरनेम..
यह भी पढ़े : तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!

वैसे ऐसा लगता है कि इन दिनों बॉलीवड की कई एक्ट्रेसस के पर एक्शन फिल्में करने का भूत सवार हो गया है। फिल्म अकीरा में जहां सोनाक्षी स्टंट करती हुई नजर आई थी तो श्रद्धा कपूर ने भी फिल्म बागी में कई एक्शन सीन किए। दीपिका पादुकोण ने तो इन हीरोइनों को काफी पीछे छोड़ हॉलीवुड में ही एक्शन करने पहुंच गईं।
यह भी पढ़े :अभिनेत्री से कहा फिल्म के बदले गुजारनी पडेगी रात
यह भी पढ़े :सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया