पद्मावती की शूटिंग शूरू, इस गाने से हुई शुरूआत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 17 नवम्बर 2016, 1:01 PM (IST)

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। कभी फिल्म के सेट को लेकर, कभी कास्ट को लेकर तो कभी कास्ट के किरदारों को लेकर। अभी हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग नवंबर के अंत तक शुरू हो सकती है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मुंबई के महबूब स्टूडियो में यह गाना शूट किया जा रहा हैं। खबरों के अनुसार फिल्म पद्मावती के गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो यह एक राजस्थानी फॉक गाना है। गाने में सिर्फ दीपिका पादुकोण के अलावा बैकग्राउंड डांसर्स ही नजर आएंगे।


यह भी पढ़े : अभिनेत्री से कहा फिल्म के बदले गुजारनी पडेगी रात

यह भी पढ़े : सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल

बैकग्राउंड डांसर्स ने इस गाने में ट्रेडिशनल लहंगा, ब्लाउज, दुपट्टा और हैवी ज्वैलरी पहन रखी है। गाने के बोल है घूमर। आपको बता दें कि यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर अपने किरदार के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं इससे पहले खबरे आ चुकी है कि रणवीर अपने किरदार के लिए हिटलर से प्रेरणा ले रहे हैं।

यह भी पढ़े : सनी के हॉट सीन पर प्रोड्यूसर का चौंकाने वाला खुलासा

यह भी पढ़े : इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!

दीपिका फिल्म में पद्मावती के किरदार में नजर आएंगी। वहीं शाहिद कपूर, दीपिका के पति राजा रावल रतन सिंह और रणवीर, अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे, जिसे पद्मावती से प्यार हो जाता है।
यह भी पढ़े : बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!
यह भी पढ़े : जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप