इलाहाबाद। शहर के बादशाही मंडी जानसेनगंज इलाके
में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । छात्रा का शव भाभी के कमरे में
फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला । अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस के गैस
कटर से दरवाजा काटकर शव क़ब्जे में लिया ।
आयुषी निगम (29) बी ए की छात्रा है। जिसके मौत
कारण स्पष्ट नही हो सका है ।परिजनो ने बताया कि
आयुषी अपनी भाभी के कमरे में शाम गई थी। कुछ घंटे बाद आयुषी को बुलाने भाभी
गई तो दरवाजा अंदर से बंद था । दरवाजा खाेलने की कोशिश की गई लेकिन दरवाजा लाेहे का हाेने के कारण नहीं खुला
। मामले की सूचना पुलिस को कंट्रोल रूम
में दी गई ।
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
पुलिस ने गैस कटर से दरवाज़ा को काट कर दरवाज़ा
खोला तो अंदर पंखे से लटकता हुआ आयुषी का शव मिला । पुलिस ने लाश को कब्जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि लड़की के पास से सुसाइड नोट
नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...