विशाखापट्नम। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 151) और चेतेश्वर पुजारा (119) की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी स्थिती मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए हैं। स्टम्प्स तक कोहली के साथ रविचन्द्रन अश्विन एक रन बनाकर विकेट पर टिके हुए हैं।
अपने पसंदीदा मैदान पर अपना 50वां मैच खेलने उतरे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए टीम को मजबूती प्रदान की। वह अभी तक 241 गेंदो का सामना करते हुए 15 चौके चुके हैं। कोहली इस मैदान पर खेल के सभी प्रारुपों (टी20, वनडे, टेस्ट) में पिछले पांच मैचों में सभी में अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
यह भी पढ़े : आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....
यह भी पढ़े : विराट कोहली के 2000 रन पूरे, ये हैं शीर्ष 10 बल्लेबाज
भारत ने पहले सत्र में लोकेश राहुल (0) और मुरली विजय (20) के विकेट गंवाए। लेकिन इसके बाद पुजारा और कोहली ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम की स्थिति को मजबूत किया। दोनों ने चायकाल तक तीसरा विकेट नहीं गिरने दिया। चायकाल में जाने से पहले पुजारा अपने 10वें शतक से तीन और कोहली अपने शतक से नौ रन दूर थे।
तीसरे सत्र में दोनों ने अपने शतक पूरे किए। विकेट के लिए परेशान हो रही इंग्लिश टीम को अपने सबसे अनुभवी और सफल गेंदबाज ने कामयाबी दिलाई। चोट से उबर कर इस मैच में वापसी करने वाले जेम्स एंडरसन ने पुजारा को 248 के स्कोर पर विकेट के पीछे जॉनी बेयर्रस्ट्रो के हाथों कैच करा उनकी पारी का अंत किया।
यह भी पढ़े : ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
यह भी पढ़े : आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....
पुजारा ने 204 गेंदें खेलते हुए 12 चौके एवं दो छक्के लगाए। उन्होंने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 226 रनों की साझेदारी की। यह इंग्लैंड के खिलाफ 2002 के बाद से भारत की तरफ से तीसरे विकेट के लिए पहली शतकीय साझेदारी है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने तीसरे विकेट के लिए इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में 150 रनों की साझेदारी की थी।
पुजारा ने इसके साथ ही अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह इस मैच से पहले इस मुकाम को हासिल करने से महज तीन रन दूर थे। पुजार के बाद मैदान पर आए उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (23) ने अपने कप्तान का अच्छा साथ दिया और चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े।
यह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
कोहली और रहाणे की जोड़ी लय में थी लेकिन एक बार फिर एंडरसन अपनी टीम को सफलता दिलाने में कामयाब रहे। उन्होंने दिन का खेल खत्म होने से नौ गेंद पहले रहाणे को विकेट के पीछे बेर्यस्ट्रो के हाथों कैच कराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को हालांकि अपेक्षित शुरुआत नहीं मिली। चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले युवा बल्लेबाज राहुल दूसरे ही ओवर में खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गली में खड़ो बेन स्टोक्स के हाथों में समा गई।
यह भी पढ़े :इस रिकॉर्ड में सिर्फ इनसे पीछे हैं विराट कोहली
यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने
दूसरे सलामी बल्लेबाज विजय टेस्ट करियर में 3000 रन पूरा करने के ठीक बाद एंडरसन का शिकार हो गए। चार चौके लगाकर बेहतरीन लय में दिख रहे मुरली एंडरसन की बाउंस पर बीट हुए और गेंद उनके ग्लव्स से टकराकर सीधा स्टोक्स के पास गई, जिसे कैच करने में स्टोक्स ने कोई गलती नहीं की। एंडरसन ने भारत के तीन बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड को एक सफलता मिली।
भारत : मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।
इंग्लैंड : एलेस्टर कुक, हसीब हमीद, जोए रूट, बेन डकेट, मोईन अली, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टॉ, जफर अंसारी, आदिल रशीद, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
(IANS)
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
यह भी पढ़े :इस अनचाहे रिकॉर्ड में 10वें स्थान पर आए अश्विन