नई दिल्ली। भारत के सबसे बडे मानव रहित लडाकू क्षमता वाले देशी ड्रोन
रुस्तम-2 ने अपना पहला सफल परीक्षण पूरा किया है। डीआरडीओ के बनाए गए इस
ड्रोन का परीक्षण कर्नाट के बंगलौर से 250 किलोमीटर दूर पर चित्रदुर्गा में
एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में किया गया है। इसके सफल परीक्षण से देश के विकास
कार्यक्रम को प्रोत्साहन मिला है। तापस 201 का डिजाइन और विकास डीआरडीओ की
बंगलुरू की प्रयोगशाला एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट और
एचएएल-बीईएल ने मिलकर किया है।
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...
डीआरडीओ ने तापस 201 (रुस्तम) का सफल
परीक्षण किया जो मध्य उंचाई पर लंबी अवधि का मानवरहित विमान है। रुस्तम-2
लगातार 24 घंटे तक उड़ान भर सकता है और देश के सशस्त्र बलों के लिए टोही
मिशन का काम कर सकता है। इस मानवरहित यान को अमेरिका के प्रिडेटर ड्रोन की
भांति मानवरहित लड़ाकू यान के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। इसका वजन
दो टन है और डीआरडीओ के युवा वैज्ञानिकों की टीम ने इसका परीक्षण किया।
इसमें सशस्त्र बलों के पायलटों ने सहयोग किया।
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत